फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फर्नीचर कारीगर की हत्या, घर के पीछे फेंका शव, गला घोटकर उतारा गया मौत के घाट

Sat, 19 Feb 2022 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवक की हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के सजारी गांव में लापता फर्नीचर कारीगर सर्वेश राजपूत (32) की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर के पीछे ही उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सजारी गांव निवासी सर्वेश फर्नीचर कारीगर था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह कहीं गया था। कहा था कि कुछ देर में लौट आएगा। रात बीतने के बाद भी जब सर्वेश नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी सुबह करीब सात बजे परिजनों ने घर के पीछे खंडहर में सर्वेश का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोटकर मारने की पुष्टि हुई। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार का कहना है कि लेनदेन के विवाद समेत आशनाई के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। जो तथ्य जांच में सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसकी कॉल आई थी  
सर्वेश के परिवार में पत्नी सोनम, बेटियां अनन्या व नित्या के अलावा मां गोमती हैं। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे किसी का फोन सर्वेश के पास आया था। इस दौरान कुछ लेनदेन की बात हो रही थी। फिर सर्वेश घर से चला गया था। ये कॉल आखिर किसकी थी। ये पता करने के लिए पुलिस सर्वेश के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाल रही है। जिससे अहम जानकारी हाथ लगी है। परिवार वालों ने एक शख्स पर शक जाहिर किया है। वह भी पुलिस हिरासत में है। 

एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका
मृतक के शरीर पर खरोच के कई निशान थे। जिससे स्पष्ट है कि सर्वेश हत्यारों से मोर्चा लेने का प्रयास कर रहा था। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने की पुष्टि हुई है। लिहाजा पुलिस को आशंका है कि कम से कम दो लोग वारदात में जरूर शामिल होंगे। तभी इस तरह से हत्या की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें