फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याकांडः तालाब के किनारे मिला क्षत विक्षत शव, तेजाब डालकर चेहरा भी जलाया

Wed, 01 Nov 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साक्ष्य एकत्रित करते फोरेंसिक टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हत्यारों ने एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कछौना(हरदोई)। गडखरी निवासी युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया। मंगलवार सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पिता ने बेटे के गलत चाल चलन के कारण गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

ग्राम पंचायत आट-साट के मजरा गडखरी निवासी रामसहाय के दो बेटों में मुकेश (30) बड़ा था। परिवार में पिता के अलावा दादी गंगा, एक बहन व भाई शिशुपाल हैं। मुकेश अविवाहित था। वह शराब का आदी था और चाल चलन भी सही नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर पिता से विवाद होता था।
विज्ञापन


 

घर छोड़कर, खेत में रहने लगा था

मुकेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लगभग एक साल पहले अधिक विवाद होने पर पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके कारण उसने खेत में झोपड़ी डाल ली थी। दादी से उसकी अच्छी बनती थी। दादी के बुलाने पर उसने फिर से घर आना जाना चालू कर दिया था। पिता से झगड़े के बाद करीब एक साल के अंतराल में कई बार वह कानपुर रिक्शा भी चलाने गया था। अक्सर वह कानपुर जाने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं देता था। करीब एक माह से वह गांव में ही था।

पिता रामसहाय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह धान काटने के लिए हंसिया लेकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। बताया कि रविवार को वह खेत गया तो एक लाइन धान की कटी मिली और हंसिया पड़ा मिला था। इस पर यह सोचा की शायद वह कानपुर चला गया है। इसके कारण उसकी खोजबीन नहीं की।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के पूरब तालाब की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव देखा। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामसहाय भी घटनास्थल पर पहुंचा था। शव के ऊपर जैकेट पड़ा था जबकि पैंट घुटनों के नीचे तक खिसकी थी। ज्वलनशील पदार्थ से चेहरे को जलाया गया था। कपड़ों व हुलिया के आधार पर रामसहाय ने मृतक की पहचान बेटे मुकेश के तौर पर की।

सूचना पर सीओ अभिनव यादव, एसओ जितेंद्र मोहन सरोज पहुंचे। घटना स्थल की पड़ताल के दौरान करीब सौ मीटर की दूरी पर गड्डे में मृतक की खून से सनी चादर और चप्पलेें मिलीं। फोरेंसिक टीम के सदस्य मुकेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रत किए। सीओ ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने गांव के ही अज्ञात युवकों पर बेटे को शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें