हरदोई में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में शनिवार देर शाम सगे भाई ने परिजनों के साथ वृद्ध भाई को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने आए वृद्ध के बेटे व बहू को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नशरतनगर निवासी इंतयाजुल (60) का उसके भाई अरशद नवी के साथ मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम दोनों में बहस होने लगी। इससे नाराज अरशद नवी, उनकी पत्नी राशिदा, बेटे ताज मियां, तौकीर पुत्री तहसीन व शमीम बानो पत्नी फिरोज समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से इंतयाजुल पर हमला बोल दिया।