नौबस्ता क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार भी कर लिया था। बता दें कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दे रहा था।
कानपुर में नौबस्ता निवासी महिला ने अपने बेटे के मित्र पर नाबालिग पुत्री से रेप करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। महिला का आरोप है कि बेटे का यशोदा नगर निवासी मित्र अंगद मौर्य घर आया करता था।
विज्ञापन
दस अप्रैल को अंगद का बड़ा भाई पंकज मौर्य घर आया और मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर बेटी को घर भेजने को कहा। घर पहुंचने पर अंगद ने बेटी को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
पुलिस ने अंगद, पंकज व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अंगद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकि की तलाश की जारी है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।