घर के बाहर चबूतरे के किनारे पड़ा मिला शव
हालांकि, समझौता होने के बाद बाल गोविंद और सपना अपने घर लौट आए। हालांकि फिर से मारपीट हुई तो वह मायके चली गई। इसके बाद सुबह बाल गोविंद का शव घर के बाहर चबूतरे के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पूछताछ में पता चला कि वह शराब का लती था और एक दिन पहले ही उसका ससुराल वालों से विवाद हुआ था। इसी जानकारी के बाद गोविंद के ससुराल वालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके साले राजकुमार, मनोज, संदीप व मकान मालिक अजय को हिरासत में ले लिया।
दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया
इसके बाद जब बेंजीडीन टेस्ट कराया गया, तो राजकुमार और संदीप के हाथ में खून के निशान मिल गए। पता चला कि दोनों ने लहूलुहान बहन को देखकर गोविंद से मिलने गए और वहां कुल्हाड़ी व ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। फिर हाथ धोकर वापस अपने घर आ गए थे। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टेस्ट में पुष्टि होने के बाद दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक की मां ने थाने में किया हंगामा
मृतक की मां मुन्नी देवी थाने में जमकर हंगामा किया। पंचनामा भरने में पुलिस के पसीने छूट गए। उन्होंने किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। करीब एक घंटे हंगामा करने के बाद एसओ दिनेश सिंह बिष्ट ने किसी तरह समझाकर हस्ताक्षर कराए और उसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।