मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में आई बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी देवर, भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर नवनीत व महोई स्टैंड के पास घेराबंदी कर उसकी भाभी गायत्री को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपी नवनीत ने पुलिस को बताया कि उसके भाभी गायत्री के साथ करीब दो साल पहले प्रेम संबंध हो गए थे। भाभी के गर्भवती होने के चलते वह काफी समय से शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहा था। 18 जून की सुबह भाई के रिश्तेदारी में चले जाने के बाद उसने पूर्व में बनाई योजना के तहत भाभी से पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आई 12 वर्षीय बालिका को खेलने के बहाने अपने घर बुलवाया।