उन्नाव में फुफेरे भाई के शारीरिक शोषण का शिकार हुए मासूम भाई बहन को उनेके पिता ने साथ रखने से इंकार कर दिया। मां की मौत के बाद से बुआ के घर रह रहे दोनों मासूमों को बाल कल्याण समित राजकीय बालगृह लखनऊ भेजा गया है। उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी।
जिस पर उसने अपनी 11 साल की बेटी व 8 साल के बेटे को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर छोड़ दिया था और खुद कानपुर में रहकर वहीं जनरलगंज में नौकरी करने लगा। बुआ के घर रह रहे मासूम भाई-बहनों का फुफेरे भाई ने शारीरिक शोषण किया। यातनाएं सहन न हुईं तो भाई-बहन 1 मार्च 2020 की रात बिना किसी को कुछ बताए पिता के पास जाने के इरादे से घर से भाग निकले थे।