फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर की किशोरी का दो युवकों ने शनिवार की शाम जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग निकले। युवकों ने पीड़िता से उसके मामा का परिचित बताकर घर छोड़ने का झांसा दिया था। पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मां और बहन के साथ किशोरी असोथर थाना क्षेत्र में रहने वाले मामा के घर जा रही थी। कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम मां और बहन के साथ मैजिक से राधानगर पहुंची।