फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दलाल ने रोगी से वसूले रुपये, पकड़े जाने पर हाथ-पैर जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उर्सला अस्पताल में दलालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को एक दलाल पत्रकार बनकर अस्पताल पहुंचा और रोगी से जल्दी जांच कराने के नाम पर 300 रुपये ऐंठ लिए। मामला तब खुला जब लैब टेक्नीशियन और दलाल में झगड़ा हो गया और दोनों सीएमए के सामने पहुंच गए जहां रोगी ने जांच कराने के नाम पर दलाल को रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

उर्सला में दलाल सीएमएस के पास पहुंचा और खुद को पत्रकार बताते हुए एक राेगी के लिए कहा कि बहुत गरीब बच्ची है। उसकी खून की जांचें होनी हैं। आप निशुल्क कर दें तो उसकी मदद हो जाएगी। इस पर डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने जांच फ्री कर दी। इसके बाद दलाल जांच कराने लैब पहुंचा जहां लैब टेक्नीशियन से उसका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दोनों सीएमएस के कमरे में पहुंच गए। वहां रोगी को भी बुलाया गया जहां उसने दलाल को रुपये देने की बात कही। हालांकि दलाल के हाथ-पैर जोड़ने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें