फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दलालों की दबंगई से दहला दफ्तर' एआरटीओ पर हमला, निकोलस की तलाश में पुलिस

Fri, 02 Nov 2018 10:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दलालों के बस्तों को हटवाते प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, एआरटीओ सौरभ कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में अपना काम करवाने का दबाव बना रहे दलालों ने शुक्रवार को एआरटीओ पर दफ्तर में घुसकर हमला कर दिया और कागजात फाड़ दिए। पुलिस के आने पर दलाल भाग निकले। एआरटीओ ने एक नामजद समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


एआरटीओ सौरभ कुमार सुबह करीब 11 बजे कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे, तभी दलाल निकोलस अपने साथियों के साथ अंदर आ गया। एआरटीओ का कहना है कि निकोलस उन पर अपना काम कराने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने गलत काम करने से किया तो निकोलस व उसके साथियों ने हमला कर दिया।

कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया, लेकिन हंगामा तब तक चलता रहा, जब तक कि पुलिस नहीं बुला ली गई। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी फोर्स लेकर पहुंचे। तब तक दलाल भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मच गया

बस्तों पर रखे सामान को जब्त करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दलालों के बस्तों को हटवा दिया और वहां रखा सामान भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने निकोलस समेत 17 के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, तोड़फोड़ और गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निकोलस की तलाश की जा रही है। उधर, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिया कि परिवहन कार्यालय के आसपास कोई दलाल नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें