फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मां-बाप की 'डांट के डर से' 11 साल के 'शिवम ने मौत को लगाया गले', 'ये था उसका अपराध'

Fri, 02 Nov 2018 08:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे की सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले शिवशंकर वर्मा का पुत्र शिवम (11) अपने साथी सूरज के साथ बुधवार की रात इलाहाबाद बैंक के पास एक होटल में चोरी करते समय  पकड़ा गया था। होटल मालिक ने इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


माता पिता के डांट के भय से शिवम ने गुरुवार की रात कमरे में फंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कोई मौजूद नहीं थे। शिवम के माता पिता किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने नागपुर गए हुए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस आना था।

बताते हैं कि शिवम चोरी करते रंगेहाथ पकड़े जाने से माता पिता के आने के बाद डांटे जाने से भयभीत था। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता चाचा मल्लू जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मृतक शिवम ने बताया कि पड़ोसी उसे डरा धमकाकर ले जाता था

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था और उसके माता पिता मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करते हैं। बताते हैं कि पड़ोसी युवक इसे डरा धमकाकर चोरी कराने साथ ले जाता था।

थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात इन दोनों को थाने लाया गया था। तब मृतक शिवम ने बताया कि पड़ोसी उसे डरा धमकाकर चोरी के लिए ले जाता था। मना करने पर मारता पीटता था। उन्होंने बताया कि दोनों को आगे से चोरी न करने की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें