यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बिना दुल्हन बरात लौटी तो युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया गांव से 21 मार्च को एक युवक की बरात जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी।
वहां पर बरातियों का स्वागत हुआ और खाना भी खिलाया गया। जयमाल का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे का रंग सांवला देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली कुछ भी हो जाए इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। यह सुनकर सभी बराती हैरान रह गए। दुल्हन को राजी करने के लिए वर पक्ष के कुछ लोग वहीं रुके रहे और पंचायत चलती रही। मगर दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। इस पर गुरुवार रात बरात वापस आ गई।