फर्रूखाबाद जिले के कंपिल में खेत गई किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके कपड़े से गले में फंदा कस दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर भाग गए।
किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश कर रही है। आरोपियों में एक गांव के शातिर अपराधी का पुत्र है। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को खेत की ओर गई। तभी सूरजपुर गांव के विपिन, सचिन, सौरभ और कल्याण भी खेत पहुंच गए।
चारों युवक किशोरी को खेतों में खींच ले गए। आरोप है कि शोर मचाने पर युवकों ने किशोरी के ही कपड़े का फंदा उसके गले में कस दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई और चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया।