फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हन बोली- उम्रदराज है दूल्हा, मैं नहीं करूंगी शादी, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर डलवाए फेरे

Wed, 13 Mar 2024 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फेरे डलवाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में उम्रदराज दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फेरे डलवाए। इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया। थाना क्षेत्र के गांव दुबरी में मंगलवार को जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव सरौठ निवासी दूल्हा रंजीत बरात लेकर आया था।

विज्ञापन


डुबरी निवासी शिवकुमार की बेटी रजनी से उसकी शादी होनी थी। जयमाल के समय उम्रदराज दूल्हे को देखकर रजनी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना चिलसरा चौकी व यूपी 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। रिश्तेदारों से बात करके दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। पुलिस के सामने जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हो गया।

विज्ञापन

सुबह फेरे लेने के समय फिर से विवाद हुआ। जानकारी पर पुलिस फिर से मौके पर गई। दोनों के फेरे डलवाए। इसके बाद रजनी पति रंजीत के साथ ससुराल चली गई। चिलसरा चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शादी में कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें