फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुगलकालीन खजाना': घर की खोदाई में निकली ईंट-सिक्के, गृहस्वामी ने कोतवाली में जमा कराया, जांच से होगी पुष्टि

Fri, 19 May 2023 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कोतवाली इलाके में एक मकान की खुदाई के दौरान एक ईंट और कुछ सिक्के मिलने से शोरशराबा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि इसको लेकर पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शहर के मोहल्ला गुमटी मोहाल में एक मकान की खोदाई के दौरान एक ईंट और कुछ सिक्के मिले। मजदूरों के शोरशराबा करने पर मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यह देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

इसके बाद गृहस्वामी ने खुदाई में निकली ईंट व सिक्के कोतवाली में जमा करा दिए। गुमटी मोहाल निवासी दीपक के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। पुरानी दीवार गिराने व मिट्टी की खुदाई करने में एक ईंट व कुछ सिक्के मजदूरों को मिले। बताया जा रहा है कि ईंट मुगलकालीन लग रही है।
कुछ लोगों ने ईंट को अष्टधातु का होना बताया है। ईंट व सिक्कों के बेशकीमती होने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस ने पहुंच कर जांच की। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि खोदाई के दौरान ईंट व कुछ पुराने सिक्के मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से पता चलेगा कि खजाना किस काल खंड का है
इन्हें गृहस्वामी दीपक ने कोतवाली में लिखापढ़ी के साथ जमा करा दिया है। यह ईंट किस धातु की है। इसके लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जाएगा। उनकी ओर से इसकी जांच की जाएगी। तब ही वास्तविकता सामने निकल कर आएगी कि खजाना किस काल खंड का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें