फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ओपीएफ में बना ब्रेक पैराशूट राष्ट्र को समर्पित, एयरो इंडिया एयर शो में रक्षा मंत्री ने हॉक एजेटी को किया लांच

Sat, 06 Feb 2021 08:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ब्रेक पैराशूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन यालंका (बंगलूरू) में आयोजित एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2021 में शुक्रवार को कानपुर स्थित आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) में बने ब्रेक पैराशूट हॉक (एजेटी) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री ने हॉक के ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाले) को आधिकारिक तौर पर लांच किया। उत्पाद की सराहना भी की। बताया गया कि यह ब्रेक पैराशूट आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया अभियान के तहत एडीआरडीई (डीआरडीओ) के सहयोग से ट्रांसफर आफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) द्वारा विकसित किया गया है।

हॉक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) का भारतीय वायुसेना इस्तेमाल करती है। हॉक पायलट ट्रेनर के अलावा लड़ाकू विमान भी है। आगरा के एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीआरडीई) के सहयोग से इसे विकसित किया गया है।
विज्ञापन


एजेटी अत्याधुनिक एयरफ्राफ्ट है। यह यूनाइटेड किंगडम (लंदन) से लिया गया था। एचएएल इस विमान को लाइसेंस के आधार पर देश में ही बनाती है। लांचिंग मौके पर आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक और अध्यक्ष सीएस विश्वकर्मा, आयुध पैराशूट निर्माणी के महाप्रबंधक डीके बंगोत्रा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

सीडीएस ने देखा आयुध निर्माणी बोर्ड का पैवेलियन
एयर शो में सीडीएस (चीफ आफ डिफेंस स्टाफ) जनरल विपिन रावत ने आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) के पैवेलियन का निरीक्षण किया। उन्होंने शारंग एवं धनुष के लिए ओएफबी की सराहना की। बता दें कि धनुष और शारंग को आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी और फील्डगन ने विकसित किया है।

सीडीएस ने ओएफबी के अलग-अलग हथियारों, रक्षा सामग्रियों आदि के संबंध में ओएफबी चेयरमैन से जानकारी ली। उन्होंने ओएफबी के उत्पादों को वैश्विक परिवेश के मुताबिक तैयार रहने को कहा।

ओपीएफ को बनाया गया था नोडल फैक्टरी
तीन से पांच फरवरी तक चले एयरशो के लिए शहर स्थित ओपीएफ को नोडल फैक्टरी बनाया गया था। कानपुर की सभी पांचों निर्माणियों के प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। ओपीएफ के विविध पैराशूटों एवं शस्त्रों को लेकर विदेशी कंपनियों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें