फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपाइयों ने मूलगंज थाना घेरा, थानाप्रभारी हटे, अभद्रता और मारपीट का आरोप

Fri, 05 Feb 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपाईयों ने थाना घेरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाने में भाजपाइयों द्वारा पुलिस से हाथापाई की घटना अभी शांत भी नहीं हो पाई थी कि शुक्रवार को झगड़े के एक मामले में पैरवी करने मूलगंज थाने पहुंचे भाजपा के कलक्टरगंज मंडल अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि थानाप्रभारी ने सिपाहियों संग मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


सूचना पर ढाई सौ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता आ गए और थाने का घेराव व जाम लगाकर जमकर हंगामा व नारेबाजी की। सीओ ने आकर उन्हें शांत कराया। डीआईजी मूलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और तीन सिपाहियों अनिल कुमार, हरिओम, अखिलेश को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कलक्टरगंज मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी के परिचित 14 वर्षीय किशोर का गुरुवार शाम बिजली मार्केट में एक टूल्स कारोबारी से विवाद हो गया था। इसी मामले में शुक्रवार दोपहर चंद्रकांत ने मूलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को फोन किया और किशोर की पैरवी करते हुए कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझौता हो गया। इसके कुछ देर बाद चंद्रकांत अपने दो साथियों के साथ थाने पहुंचे और सिपाहियों पर रिश्वत लेकर कारोबोरी को छोड़ने का आरोप लगाया। इस पर सिपाही अमित से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी बीच दो अन्य सिपाही व थाना प्रभारी ने मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद भाजपाइयों ने थाना घेर लिया। सीओ कोतवाली बृजनारायन सिंह, कई थानों की फोर्स, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज भी पहुंच गए। रात में डीआईजी ने थाना प्रभारी और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात अंजन कुमार सिंह को मूलगंज थाने का प्रभार सौंपा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें