फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में बाधा बना परिवार तो प्रेमिका के बाद प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

Sat, 23 May 2020 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। तीन साल पुरानी प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत से लोग सन्न रह गए। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। मामला शुक्रवार शाम का है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में युवक का घर के पास रहने वाली सजातीय युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह लॉकडाउन में 30 मार्च को घर आया था। युवती बीए प्रथम वर्ष( व्यक्तिगत) की छात्रा थी।

प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने बंदिशें लगा दीं। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। परिजनों की सख्ती से शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ऐरवाकटरा (औरैया ) लेकर जाने लगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमिका की मौत की खबर पर युवक बेसुध हो गया। कुछ देर बाद उसने भी जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में सौरिख के नर्सिंग होम ले गए।

यहां पुलिस को बुलाने की बात कहकर डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान लेकर जाने लगे। युवक की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार प्रेमिका के पास कर दिया।

शनिवार को मामले की जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। पहले परिजनों ने बीमार होने का बहाना बनाया। सख्ती पर हकीकत बयां कर दी। 

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें