यूपी के कन्नौज जिले में एक छात्रा ने शोहदे से आतंकित होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। 15 दिन से शोहदा छात्रा को सड़क पर रोककर छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करता था। शुक्रवार रात तो शोहदा छात्रा के घर में घुस गया और छात्रा को दबोचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा कस्बे के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। शोहदा छात्रा के स्कूल जाने के दौरान उसका रास्ता रोककर अश्लील छींटाकशी करता था। छात्रा ने कई बार विरोध जताया लेकिन वह नहीं माना।