यूपी के घाटमपुर में सजेती थानाक्षेत्र के यमुनापट्टी के एक गांव में बीते गुरुवार की रात 16 वर्षीय किशोरी अपने घर के अंदर सोई थी। तभी, पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते से उसके घर में घुसा। आरोप है कि उसने चारपाई पर सो रही किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
युवक के जाने के बाद किशोरी ने शोर मचाया परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे तो उसने मां को सारी घटना बताई। सजेती थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होने बताया कि किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। किशोरी की मां ने बताया कि युवक उसकी बेटी पर काफी दिनों से बुरी नजरें गड़ाए था।