फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व मिठाई कम देख तिलक से लड़का भागा, फिर हुआ ये सब

Thu, 18 Jun 2020 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में मथनपुर गांव में बुधवार रात तिलक चढ़ने से पहले ही लड़का भाग गया। काफी देर तलाश के बाद भी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस संग ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो वह खेत में मिला।
विज्ञापन


उसने तिलक में कम मिठाई और फल लाने की वजह से समारोह से चले आने की बात कही। हालांकि समझाकर उसे वापस लाया गया। इसके बाद तिलक की रस्म हुई। टिपटिया ग्रामसभा के एक मजरे में 17 जून को एक युवक का तिलक था।

कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव से कन्या पक्ष के लोग तिलक लेकर पहुंचे। तिलक चढ़ाने के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने चढ़ावे का सामान खोलकर रखना शुरू किया। इसी दौरान युवक कहीं चला गया। काफी देर तक उसके न आने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिजनों व कन्या पक्ष के लोग उसे खोजने लगे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। असालतगंज चौकी प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने सुभाष को खेत की तरफ जाते देखने की बात कही।

इस पर पुलिस ग्रामीणों के साथ उसे खोजते हुए खेत पर पहुंच गई। रात 12 बजे युवक खेत में मिल गया। कन्या पक्ष के  बुजुर्गों के समझाने पर वह मान गया। फिर तिलक की रस्म हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें