फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in up: औरैया में पिता-पुत्री समेत तीन में कोरोना, संक्रमितों की संख्या 77

Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में पिता-पुत्री समेत तीन में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में पिता-पुत्री समेत तीन और लोग संक्रमित निकल आए। ये सभी लोग दिल्ली से आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर सैंपल लिए थे। वहीं गुरुवार को पांच लोग और स्वस्थ हो गए। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि भाग्यनगर विकासखंड के जुआ गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 11 तारीख को दिल्ली से परिवार के साथ आए थे। 14 तारीख को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने गांव जाकर जांच की तो बुखार आ रहा था। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। गुरुवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

वहीं सहार ब्लाक के जवाहरपुर निवासी 32 वर्षीय युवक दिल्ली से अपने परिवार के साथ 14 तारीख को आए थे। चिकित्सीय टीम ने गांव जाकर जांच की तो इन्हें और इनकी दस साल की पुत्री को बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 तारीख को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। गुरुवार को शाम को मिली रिपोर्ट में पिता-पुत्री दोनों संक्रमित निकले। तीनों लोंगों को दिबियापुर स्थित सीएचसी एल-1 में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि आज पांच लोग ठीक होकर घर चले गए। वर्तमान में कुल 23 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। गुरुवार को कुल 142 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। इनमें से 31 एक्टिव केस हैं। 44 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इनमें से प्रवासी 37 लोग हैं। दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें