यूपी के हमीरपुर जिले में एक लड़के ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने छात्रा को पीट दिया। इसके बाद कोरे कागज पर एक नाम लिखावा लिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुस्करा थानाक्षेत्र के गांव की छात्रा राठ में किराए का कमरा लेकर बीएससी (कृषि) की पढ़ाई करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी प्रवेंद्र सिंह की रिश्तेदारी उसकी ही गांव में है। प्रवेंद्र भी राठ में रहकर पढ़ता है। दो माह पहले वह उसके कमरे में आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।