फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटदर्द बना मौत की वजह, पेशाब करने के बहाने घर से निकला था

Sun, 25 Feb 2018 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनीगंज मजरा बढ़ैयाखेड़ा निवासी एक युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से लगभग 700 मीटर दूर स्थित एक पेड़ में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 

धनीगंज मजरा बढ़ैयाखेड़ा निवासी विजय कुमार (28) पुत्र महावीर गांव में ही खेती करता था। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से वह पेट दर्द से परेशान था। शुक्रवार रात भी उसके पेट में तेज दर्द उठा था। घर से लघुशंका के लिए जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।
 

आधी रात के बाद सुबह लगभग तीन बजे उसका शव गांव के बाहर घर से लगभग 700 मीटर दूर पेड़ में फांसी पर लटकता मिला। उसने अपनी शर्ट से फांसी लगा ली थी। पिता महावीर की जानकारी पर माधौगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महावीर ने बताया कि विजय उनके पांच पुत्रों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें