फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी के बाद लड़के ने खोया मानसिक संतुलन, उठा लिया ये कदम

Thu, 28 Feb 2019 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने जब उसे देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने झांसी रेफर किया है।
विज्ञापन

 
सिकंदरपुरा निवासी शिवशंकर अग्रवाल का 24 वर्षीय पुत्र मोहित अग्रवाल रामलीला मैदान में परचून की दुकान किए है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोहित ने कमरे में पहुंच अंदर से दरवाजा बंद कर रस्सी से फांसी लगा ली। वहां मौजूद उसके भाई ने उसे देख लिया तो चिल्ला पड़ा। परिजन दरवाजा तोड़ उसे नीचे उतारे और सीएचसी ले गए।

चर्चा है कि युवक को एक युवती से प्रेम था। प्रेमिका की तीन दिन पहले शादी हो चुकी है। जिससे युवक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले भी युवक ने नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें