फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन देख बौखला गई भाजपा- पूर्व विधायक

Thu, 28 Feb 2019 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती-अखिलेश यादव
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे की आवास विकास कालोनी में सपा के पूर्व विधायक के आवास पर गुरुवार को बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। यहां भाजपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन देख भाजपा बौखला गई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ को भारी मतों से जिताने का प्रयास करें। जन संपर्क का दायरा बढ़ाएं। बसपा जिलाध्यक्ष रामसिंह गौतम ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन देखकर भाजपा बौखला गई है।

चुनाव जीतने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम, सुशील गौतम, सतीश शाक्य, राजीव चतुर्वेदी, मोनू चौहान, रामप्रकाश शाक्य, अच्छे खान, गौरव यादव, अंकुर यादव, सनोज यादव, शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें