फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को युवक ने किए अश्लील मैसेज, विरोध करने पर बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी

Sun, 14 Apr 2019 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ में एक शोहदा मुंबई निवासी महिला के व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज व फोटो भेज कर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर शोहदे ने उसके परिवार की एक बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


आईजी आलोक सिंह के आदेश पर चकेरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर रणजीत राय के मुताबिक जाजमऊ निवासी युवती की शादी मार्च 2016 में हुई थी। तब से वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रही है।
विज्ञापन

शादी के पहले भी करता था छेड़खानी

पिता ने बताया कि केडीए कॉलोनी निवासी राशिद उर्फ सोनू शादी के पहले भी छेड़छाड़ कर बेटी को परेशान करता था। बेटी की शादी के बाद से वह फोन और मैसेज भी करने लगा।  पिछले साल जुलाई में आईजी से शिकायत करने पर राशिद ने घर पर आकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की थी।

बेटी को परेशान न करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये भी मांगे। इसकी तहरीर थाने में देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आईजी से गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पर छेड़छाड़, धमकी देने, मारपीट, अपहरण की कोशिश, रंगदारी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें