फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां युवक-युवती ने उठाया दर्दनाक कदम, अस्पताल ले जाते वक्त थमीं सांसें

Sun, 30 Sep 2018 06:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को एक युवक और युवती ने अलग-अलग मामलों में जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पाताल से कानपुर ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। वहीं युवती को जिला अस्पताल में भर्ता कराया गया है। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन


 सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव निवासी सत्यदेव दुबे के बेटे पारुल (21) को परिजनों ने मामूली बात को लेकर डांट दिया था। परिजनों की डांट से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद युवक को गंभीर हालत में देख परिजन हैरान हो गए। युवक के चाचा रमाशंकर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रमाशंकर ने बताया कि पारुल के कमरे के पास सल्फास की डिब्बी मिली थी। भतीजे ने बताया कि पारुल ने चार गोलियां खा ली। डॉक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। सदर कोतवाली के कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस को मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें