यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा लखनऊ के बाद बस्ती जिले में सामने आया है। यहां की घघौवा चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को वर्दी का रौब दिखाकर जमकर पीटा।
लखनऊ के गोमतीनगर में विवेक तिवारी की पुलिस बर्बता से हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और घटना बस्ती जिले में सामने आई है। ट्रक ड्राइवर को पुलिसिया अंदाज में जमकर पिटाई की गई और ट्रक में रखी रकम छीनकर कर उसे चौकी से भगाया। मित्र पुलिस बनने के बजाय बस्ती पुलिस निर्दोषों का शोषण कर रही है। ड्राइवर कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।