कार में दोनों की हरकतें ठीक नहीं थीं। जब लोगों ने ये सब देखकर आपत्ति जताई तो किशोरी इंस्पेक्टर की पुत्री बताकर रौब झाड़ने लगी लेकिन इसके बाद सच जान सब चौंक गए।
कानपुर शहर के किदवईनगर में सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रेमी युगल को कार में रंगरलियां करते हुए पकड़ लिया। लोगों ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया तो किशोरी खुद को इंस्पेक्टर की बेटी बताकर रौब झाड़ने लगी। एसओ ने जब सख्ती की तो उसने असली पहचान बताई।
गुमटी नंबर 5 निवासी कारोबारी की बेटी निजी कॉलेज की छात्रा है। उसका नोएडा में कार्यरत एक युवक से प्रेम संबंध है। युवक दिवाली की छुट्टी पर शहर आया है। वह पिछले तीन-चार दिन से छात्रा से मिल रहा है। वह छात्रा को कार से लेकर के-ब्लॉक में सुनसान जगह जाता था।
स्थानीय लोग तीन-चार दिन से उसे देख रहे थे। सोमवार को जब वह पहुंचा तो इलाकाई लोगों ने उसे घेर लिया। इलाकाई लोगों का आरोप है कि दोनों अश्लीलता कर रहे थे। पुलिस दोनों को थाने ले गई तो वहां पर छात्रा खुद को इंस्पेक्टर की बेटी बताकर सिपाहियों पर रौब झाड़ने लगी। जब एसओ ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने पहचान बता दी। एसओ का कहना है कि परिजनों को बुलाकर दोनों को सुपुर्द कर दिया।