फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से टूटा बूम, डेढ़ घंटे जाम से जूझे वाहन सवार

विज्ञापन
स्लाइडर बूम के नीचे से निकलते बाइक सवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को ऑटो की टक्कर से बूम टूट गया। इसके बाद ट्रेनों को निकालने के लिए स्लाइडर बूम लगा दिया गया। इसके चलते लोग जाम में फंस गए। डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। गर्मी में वाहन सवार बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रेन आने की सूचना पर रूरा रेलवे फाटक करीब 11.26 बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में ऑटो ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन जियालाल ने स्लाइडर बूम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत का काम शुरू किया। इधर फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ कार सवार छाया में जाकर खड़े हुए। कुछ लोग स्लाइडर बूम के नीचे से झुकाकर बाइकें निकालने की कोशिश करते दिखे। इसमें कई चुटहिल भी हुए। दोपहर में करीब 12.40 बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ। तब फाटक खोला गया।
आरपीएफ ने काफी जद्दोजहद के बाद एक ओर से वाहनों को बारी बारी से निकलवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें