कृतक सत्येंद्र का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। कोतवाली के हरदियानाला के पास नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वह दोस्त के साथ बाइक से ज रहा था। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर पनकी के ललऊ का पुरवा निवासी सत्येंद्र कमल उर्फ करन (26) बहेड़ा गांव के दोस्त गौरव पाल के साथ बाइक से शिवली के बकसपुरवा जा रहे थे। वहां गौरव की रिश्तेदारी है। शिवली मवैया मार्ग पर हरदियानाला गांव के समीप नाला में बाइक अनियंत्रित होने से सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह अविवाहित था। एक फैक्टरी में जॉब करता था। गौरव को मामूली चोट लगी है। रात में ही गौरव ने बकसपुरवा जाकर ग्रामीणों को बताया। भाई सुशील ने हत्या की आशंका जताई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छह भाइयों व चार बहनों में तीसरे नंबर के सत्येंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां राजवती व भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के साथी से पूछताछ की जा रही है।