एसीपी ने बताया कि मौके पर पत्थर, बमबाजी के साक्ष्य मिले हैं। गोलू चंदेल, छोटू अन्ना, कल्लू केले वाला, रिक्की आदि कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी घर में ताला डालकर भागा
घटना के बाद से आरोपी सफीपुर निवासी कल्लू केले वाला घर में ताला डालकर भाग गया। इलाके के लोग पुलिस को उसका घर बताने को तैयार नहीं थे।
एसीपी से चचेरे भाई ने निकाली भड़ास
मौके पर पहुंचे एसीपी से परिजनों ने भड़ास निकाली। शिवा के चचेरे भाई राजा ने कहा उनके पिता नहीं हैं। दबंग उनके घर पर पथराव, फायरिंग कर रहे हैं। अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ हो गया, तो उसका जवाब कौन देगा। वह कार्रवाई के लिए शासन तक अपनी मांग उठाएंगे।
चकेरी घाऊखेड़ा में बरपाया था कहर, युवक को किया था लहूलुहान
चकेरी के घाऊखेड़ा में दबंगों ने शुक्रवार शाम एक मजदूर अमित को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया था। यह देख इलाके के आक्रोशित लोगों ने उसे खदेड़ा था, जिसमें एक आरोपी की बाइक मौके पर छूट गई थी। इस पर लोगों ने आग लगा दी थी। मामले पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने अमित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।