फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फोन पर मिली मार्केट को बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे तक परेशान रहे पुलिस ऑफिसर्स

Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सोमदत्त प्लाजा मार्केट को उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में पुलिस को सोमदत्त प्लाजा मार्केट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।  इसके फौरन बाद भारी संख्या में पुलिस टीम मार्केट पहुंच गई और बंद मार्केट में बारीकी से एक-एक चीज की तलाशी लेने लगी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर करीब 11.30 बजे डायल 100 पर ये धमकी दी गई। इसके बाद सोमदत्त प्लाजा में मौजूद 200 दुकानों को खाली कराया गया। दुकान वाले आनन-फानन बाहर आए। इसके बाद पुलिस वाले छानबीन में जुट गए।

इस दौरान बाहर खड़े लोग बम होने के कयास लगाते रहे। कई लोग इसे आतंकी साजिश भी बता रहे थे। फिलहाल पुलिस को बम नहीं मिला है और इसे अफवाह के तौर पर भी देखा जा रहा है। डीआईजी सोनिया सिंह ने बताया कि फिलहाल कॉम्पलेक्स में कुछ नहीं मिला है। लेकिन चेकिंग अभियान जारी है। जिस नम्बर से फोन किया गया उसे भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें