फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सफाई करते छात्रा को कीड़े ने काटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। उच्च प्राथमिक स्कूल में ग्राउंड की सफाई कर रही छात्रा को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचे परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां छात्रा की हालत गंभीर है।

मखदूम नगर देवगांव निवासी केदारनाथ की बेटी सुमन (16) गांव में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार सुबह वह स्कूल गई थी। मंगलवार को पंद्रह अगस्त को लेकर होने वाले आयोजन को लेकर सोमवार सुबह स्कूल में साफ-सफाई हो रही थी। स्कूल की प्रधान टीचर रीता तिवारी ने छात्राओं से ध्वजारोहण स्थल पर लिपाई और रंगाई करने को कहा। लिपाई कर रही पांच छात्राओं में छात्रा सुमन को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कीड़ा काटने के कुछ देर बाद ही सुमन बेहोश हो गई। प्रधान टीचर ने
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन छात्रा सुमन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सुमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बीईओ बिरजू भारती जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रा का हालचाल लिया। बीईओ का कहना है कि सफाई कर्मी सुबह स्कूल आया था। छात्राएं अपने मन से सफाई करने लगीं। प्रधान टीचर ने नहीं कहा था। वहीं छात्रा के भाई पवन कुमार का आरोप है कि प्रधान टीचर ने ग्राउंड की सफाई करने के लिए कहा था। सुमन की हालत बिगड़ने के बाद परिवार को सूचना देकर स्कूल से चली गईं।


स्कूल में सफाई करती छात्रा को कीड़े ने काटा, गंभीर
सफीपुर ब्लॉक के गांव मखदूम नगर देवगांव में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल का मामला
जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा को देखने पहुंचे बीईओ, बताया छात्रा अपने मन से कर रही थी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें