फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ताऊ और दो भतीजों की मौत

Wed, 20 Nov 2019 10:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में तिलक समारोह से ताऊ के साथ लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक में बघौली माधौगंज मार्ग पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बोलेरो में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल ताऊ और दोनों भतीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो के पंजीकरण के आधार पर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रत्यक्षदर्र्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

माधौगंज कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रज्जन सोनी (60) की गांधी नगर में पेंट की दुकान है। मंगलवार को वह भतीजों अमन सोनी उर्फ पुष्कर (21) और सुजल सोनी उर्फ शिवा (16) पुत्रगण नवल किशोर के साथ ग्राम पहुंतेरा में आयोजित तिलक समारोह में बाइक से गए थे।

देर रात वहां से वापस आते समय माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौली-माधौगंज मार्ग पर ग्राम बम्हटापुर के पास विपरीत दिशा से आई बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बोलेरो में फंसकर लगभग 100 मीटर तक चली गई। इसमें रज्जन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जबकि पुष्कर और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बता दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पुष्कर की सांसें थम गईं। परिजन शिवा को लेकर लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। पुष्कर के बड़े भाई आदर्श सोनी की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें