हत्यारोपी को गोरखपुर पेशी पर ले जाकर उसे होटल में प्रेमिका के साथ मौज मस्ती कराना जिले के तीनों सिपाहियों को भारी पड़ गया है। निलंबन के बाद मंगलवार को तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हरदोई के देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरहट गांव निवासी कामेश्वर सिंह हत्या के आरोप में हरदोई जिला कारागार में बंद है। उसे हरदोई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आनंद सिंह यादव, अमन कुमार वर्मा और अभय कुमार सिंह पेशी पर देवरिया ले गए थे।