फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लापता छात्रा का खेत में मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान…चेहरा बुरी तरह चोटिल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिखटिया गांव में लापता किशोरी का शव भट्ठे के पास अरहर के खेत में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर के सिकटिया गांव में ग्यारह वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा का शव भट्ठे के पास अरहर की खेत में पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतका के शरीर में चोटों के निशान हैं और चेहरा बुरी तरह चोटिल है।

विज्ञापन

बता दें कि सिकटिया गांव निवासी व्यक्ति की 11 वर्षीय बेटी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह पड़ोसियों के साथ सोमवार को बकरियां चराने खेतों की तरफ गई थी। शाम लगभग पांच बजे दिव्यांशी बकरियों को चराकर घर ले आई, लेकिन उनमें से एक बकरी कम थी।

अकेली ही जंगलों की तरफ चली गई
उसे ढूंढने के लिए वह अकेली ही वापस जंगलों की तरफ चली गई। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो बकरी दलपतपुर रोड पर बने लक्स भट्ठे में बंधी मिल गई, लेकिन दिव्यांशी का पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर डीसीपी पूर्वी एसके सिंह, एसीपी चकेरी दिलीप कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पहुंचे थे।
विज्ञापन

कांबिंग कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा
अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।  मंगलवार को भी ग्रामीणों संग पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, फिर भी छात्रा का सुराग नहीं लगा। डीसीपी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए छात्रा को ढूंढने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें