फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दूसरी मंजिल पर पड़े मिले दो सगी बुजुर्ग बहनों के शव, एक बहन के सिर पर मिले चोट के निशान, जांच शुरू

Sat, 01 Jun 2024 05:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पांडुनगर में घर की दूसरी मंजिल पर दो सगी अविवाहित बहनों के शव पड़े मिले हैं।  एक का लॉबी, तो दूसरी का किचन में शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दो सगी बहनों का शव इसी घर में मिला है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के पॉश इलाके पांडुनगर में एक पब्लिकेशन हाउस संचालक के दो मंजिला घर की दूसरी मंजिल पर रहने वाली दो सगी अविवाहित बहनों के शव पड़े मिले। इन बहनों की उम्र 70 वर्ष से अधिक थी। इनमें से एक बहन के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

फोरेंसिंक टीम के अनुसार, दोनों की मौत सुबह चार बजे के आसपास हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर पब्लिकेशन होम नाम से पब्लिकेशन हाउस चलाने वाले आलोक सिंह का पांडुनगर इलाके में दो मंजिल का मकान है।
उनका पब्लिकेशन हाउस यूनिवर्सिटी नाम से गेस पेपर प्रकाशित करता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनके बड़े भाई पुष्कर सिंह चंदेल का परिवार रहता है। पुष्कर का तीन साल पहले निधन हो चुका है। वहीं, पहली मंजिल पर आलोक परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी
दूसरी मंजिल पर उनकी दो बुआ प्रेमा सिंह चंदेल (73) व सुमन सिंह चंदेल (71) रह रही थीं। दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी और दोनों ही अपना खाना पीना खुद बनाती थीं। मोहल्ले में रहने वाला एक सब्जी विक्रेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सब्जी देने पहुंचा।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया
खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला. तो उसने आलोक को सूचना दी। आलोक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऊपर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा तो सुमन का शव लॉबी में पड़ा मिला। वहीं, प्रेमा का शव रसोई में मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पॉश इलाके के हाईप्रोफाइल परिवार के घर में दो शव मिलने पर डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम भी पहुंचे और परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर की दूसरी मंजिल पर दो महिलाओं के शव मिले हैं। अब तक की जांच में किसी अपराध के होने जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें