Farrukhabad News: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में किशोर व किशोरी के शव पड़े मिले हैं। ऑनरकिलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
फर्रुखाबाद जिले मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुइयाबूट में खाली पड़े मकान में संदिग्ध हालत में किशोर व किशोरी के शव पड़े मिले हैं। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी और तीन दिन पहले स्वजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से गायब हो गई थी। पुलिस ऑनरकिलिंग के बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि उसने मउदरवाजा थाने में पुत्री के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक से भी मिलने गई थीं। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी व अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।