इसके साथ ही 2.25 करोड़ के निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए। साथ ही अर्से से बदहाल पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क को बनाने और दोनों ओर नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। जनसुविधा के लिए शव वाहन, डीप फ्रीजर और नया ट्रैक्टर खरीदने की रजामंदी सदस्यों ने दी। बैठक में ईओ प्रदीप पांडेय, सभासद अमृता कुशवाहा, मीरा देवी, निर्लेप भारती, विनीता देवी, रुबी बेगम, कल्पना, सुंदरी, नाजमीन, शैलेंद्र कुमार, आदेश यादव, जहान सिंह, लिपिक राजेश रहे।