जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ। हमले में दर्जन भर श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।
मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इस आतंकी हमले के तुरंत बाद देश भर से लगातार रिएक्शन मिल रहे हैं। कानपुर में भी इस हमले का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला।
यहां मंगलवार दोपहर को लोगों ने नवाज शरीफ का पुतला जीप से बांधकर शहर के रतनलाल नगर, दबोली, गुजैनी इलाकों में घुमाया। कारों का जत्था और नारेबाजी देखकर लोगों की नजरें ठहर गई।
कार में सवार विरोधियों ने नॉनस्टाप पाकिस्तान मुर्दाबाद व नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिवसेना जिला प्रमुख अरुण शर्मा ने कहा पाकिस्तानी आतंकियों ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर हमला कर अपनी मानसिकता को दर्शाया है। पाकिस्तान ने ऐसा कर अपनी नपुसंक मानसिकता दिखाई है।
पीएम भी कर चुके है आतंकी हमले की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर किसी को इस हमले की कड़ी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे हमलों के आगे कभी नहीं झुकेगा।
Pained beyond words on the dastardly attack on peaceful Amarnath Yatris in J&K. The attack deserves strongest condemnation from everyone.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2017
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बयान जारी कर कहा भगवान शिव के भक्तों पर ये हमला मानवता के खिलाफ अपराध है और पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने कहा 'भारत सरकार को पूरे मामले का संज्ञान ले सभी घायल यात्रियों का उपचार तथा सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो और सुरक्षा में चूक की जांच हो।'
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा में हुई चूक पर कटाक्ष भी किया है।
अमरनाथयात्रा में मारे गए यात्रियों के परिवारों को संवेदनाएँ।अब केवल बातें नहीं,उग्रवाद को मुँहतोड़ जबाब देना होगा।ये सुरक्षा कवच में चूक है। pic.twitter.com/kn3VHH5qo7
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) July 11, 2017
वहीं बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दुख जताया है।
Attack on innocent #AmarnathYatra pilgrims is a low of another level! Angry and sad...prayers for all those affected.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 10, 2017