फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाड़े में रक्त आपूर्ति बाधित…रुला रहा नसों का दर्द, ओपीडी में तंत्रिकाओं के 40 फीसदी रोगी बढ़े

Fri, 20 Dec 2024 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विशेषज्ञों का कहना है कि तंत्रिकाएं स्पाइनल कॉर्ड से होकर निकलती हैं। रीढ़ के आसपास जहां भी सूजन होगी, तंत्रिकाएं प्रभावित होंगी। डायबिटीज और थायरॉइड के रोगियों को भी तंत्रिकाओं में दर्द की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गलन वाली ठंड में तंत्रिकाओं के आसपास रक्त की आपूर्ति बाधित होने से रोगियों को नर्व का तेज दर्द रुला दे रहा है। जिन रोगियों के जोड़ों की गठिया है उनका तो और बुरा हाल है। उनके तंत्रिकाओं में अधिक तेज दर्द हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में 40 फीसदी रोगी तंत्रिकाओं के रहे।

विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि सूखे जाड़े के मौसम में नसों में सिकुड़न अधिक आ जाती है। इसके अलावा तंत्रिकाओं के आसपास की मांसपेशियों में सूजन हो जाती है। इससे तंत्रिकाओं में तेज दर्द होने लगता है। इसमें माइग्रेन, सर्वाइकल स्पोंडोलोसिस, गर्दन का दर्द, कमर का दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा स्पाइनल कॉर्ड में गर्दन से लेकर कमर के बीच कहीं भी दर्द हो सकता है।

Trending Videos

रीढ़ के आसपास जहां भी सूजन होगी, तंत्रिकाएं प्रभावित होंगी
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. फहीम अंसारी का कहना है कि इसे टसल टनल सिंड्रोम कहते हैं। विटामिन डी की कमी वाले रोगियों की तकलीफ भी बढ़ रही है। डॉ. अंसारी ने बताया कि तंत्रिकाएं स्पाइनल कॉर्ड से होकर निकलती हैं। रीढ़ के आसपास जहां भी सूजन होगी, तंत्रिकाएं प्रभावित होंगी। डायबिटीज और थायरॉइड के रोगियों को भी तंत्रिकाओं में दर्द की दिक्कत हो रही है।

तंत्रिकाओं में दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ी
तंत्रिकाओं के क्षेत्र में टिश्यू बढ़ जा रहे हैं। इसके अलावा घुटनों, हाथ के जोड़ों की गठिया के रोगियों को इसलिए भी दिक्कत अधिक होती है क्योंकि उनके जोड़ों के आसपास पहले से सूजन रहती है। विटामिन डी की कमी से तंत्रिकाओं की ढंग से मरम्मत न होने से रोगियों को तकलीफ हो रही है। ठंड में तंत्रिकाओं में दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
  • गाय के घी का सेवन करें।
  • तंबाकू का सेवन न करें या न्यूनतम करें।
  • कुकर के बजाय तांबे के बर्तन में खाना पकाएं।
  • गर्म पानी से नहाएं, नहाने के पहले तेल की मालिश करें।
  • गर्म पानी और ग्रीन टी का इस्तेमाल करें।
  • गर्दन को ढंक कर रखें, ठंड से बचाव करें।
  • अंजीर और पिस्ता का सेवन मुफीद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें