फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा: 15 दिन में 52 विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर समझी वोटरों के मन की बात

Mon, 03 Jan 2022 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भाजपा ने मतदाताओं का मन टटोलने और उनमें अपनी पार्टी के प्रति विश्वास पैदा करने की जो कवायद जन विश्वास यात्रा के जरिये शुरू की थी, रविवार को 15 दिन बाद उसका समापन हो गया। इस पूरी यात्रा के जरिये कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों से जुड़े दो करोड़ से अधिक मतदाताओं का विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। साथ ही उनके मन को भी टटोला।
विज्ञापन


19 दिसंबर से झांसी से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिस यात्रा को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसका समापन कानपुर के पौराणिक स्थल बिठूर में गंगा आरती के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया।

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से इसी तर्ज पर परिवर्तन यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई थी। उस दौरान भी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में इस यात्रा को अमित शाह और केशव मौर्य के दिशा निर्देशन में ही निकाला गया था। यात्रा का संयोजन और  व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार भी क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने निभाई।
विज्ञापन


विधायकों की सक्रियता का नापा गया मीटर
जन विश्वास यात्रा के जरिये पार्टी ने क्षेत्र के अपने सभी विधायकों की सक्रियता भी देखी गई। यह भी परखा गया कि 2022 में कौन फिर से चुनाव लड़ने का दम रखता है, कौन नहीं। कहा जा रहा है कि इस बार प्रत्याशियों की घोषणा होने से पहले इस यात्रा में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के हिसाब से रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। उसके जरिये भी आंकलन किया जाएगा।

जन विश्वास यात्रा में सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो लोग जुटे, उसको लेकर भी संगठन ने कई मानदंड बनाए थे। विधानसभा के जिन क्षेत्रों से भाजपा का वोट प्रतिशत पिछली बार कम रह गया था, वहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा के जरिये जोड़ने का प्रयास किया गया। जिसका अच्छा परिणाम सामने आया। जिन सीटों पर वर्तमान में भाजपा के विधायक नहीं हैं वहां भी यात्रा का खूब स्वागत हुआ।

विज्ञापन

मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें