पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के लिए हवन करते बीजेपी कार्यकर्ता
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन किया गया। इस दौरान सभी ने ईश्वर से अटल बिहारी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
अटल बिहारी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। दोपहर 12 बजे एम्स अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अटल जी की तबीयत स्थिर है। जो इलाज चल रहा है उसपर वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। एम्स की ओर से कहा गया कि जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं होती है वह अस्पताल में ही रहेंगे।
एम्स द्वारा देर रात जारी किए गए बयान में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री को यूरिन का संक्रमण है। जिसके लिए उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है और 12 डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।