यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को हुई लूट की घटना हैरान करने वाली है। यहां एक महिला समेत घर में घुसे चार बदमाशों ने लूटपाट की और महिला को लहुलुहान कर भाग निकले।
औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गांव में रात में आए एक महिला सहित चार बदमाश घर में घुस आए और पांच वर्षीय बेटे के गर्दन में चाकू रखकर कमरे की चाबी ले ली और बक्सों का ताला तोड़कर जेवरात ले गए। इतना ही नहीं महिला के सिर पर मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है।