योगी की जनसभा को तैयार हुआ 60 फीट लंबा का मंच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को केशव नगर के कमर्शियल ग्राउंड में होने वाली जनसभा के लिए 60 फीट लंबा, 40 फीट चौड़ा और छह फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। मंच पर 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया
इस बीच सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक, मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रकाश शर्मा, डॉ. वीना आर्या, सुनील बजाज, मोहित पांडेय, मनीष त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा ने मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिककारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
इस दौरान पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, एडीएम अतुल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। साथ ही, पुलिस बल को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के लिए कांशीराम में बना सेफ हाउस
निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे के क्रम में कांशीराम अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम के साथ फार्मासिस्ट और प्रशिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी के ब्लड ग्रुप के दो यूनिट भी सुरक्षित रखने के निर्देश हैं।