इन्वेस्टमेंट से विकास की गति बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेज, गांव में पानी की टंकी से पानी, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। बाद में में उन्होंने रसूलाबाद में रैली की निकाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
कहा कि निकाय चुनाव में जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी। इससे विकास का नया खाका खिचेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, पूर्व विधायक निर्मला संखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, जेपी सचान, कन्हैया, दीपू मिश्रा, विकास मिश्रा, बीटू द्विवेदी व अनिरुद्ध सिंह चौहान मौजूद रहे।
उधर, पुखरायां में बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ रोड शो किया। यह कानपुर झांसी हाईवे पर बढ़ौली, अहरौली शेख, मीरपुर होते हुए वापस कार्यालय में समाप्त हुआ। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, राहुल देव अग्निहोत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।