फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले: भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना सपा प्रमुख के राजनीतिक संस्कारों को दर्शाता

Tue, 27 May 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बृजेश पाठक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में भड़क गए। उन्होंने सपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष 30 मई को पीएम की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की ओर से भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना उनके राजनीतिक संस्कारों को दर्शाता है। वह मंगलवार को महानगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सपा के राजनीतिक डीएनए की बात करते हैं, तो हमारा आशय दंगा, अराजकता और लूट की संस्कृति से होता है। सपा प्रमुख की ओर से उप मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यही सपा प्रमुख का असली डीएनए है। पीएम मोदी की 30 को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आ मोदी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पीएम के इस दौरे से शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। पीएम यहां पर करीब 22,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि सेना ने भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। बताया कि तिरंगा यात्रा की तरह 21 से 31 मई के बीच लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। बलिया और गोंडा में भाजपा नेताओं की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि बलिया की घटना पर संबंधित को पार्टी से निकाल दिया गया है। गोंडा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पंचायत चुनाव के संबंध में कहा कि आचार संहिता लागू होते ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, महापौर प्रमिला पांडेय, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें