पति की मौत से दुखी किदवईनगर निवासी महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। किदवईनगर थानाक्षेत्र के जूही सफेद काॅलोनी निवासी तृप्ति शुक्ला (39) कोटेक महिंद्रा के फाइनेंस विभाग में कार्यरत थीं। वर्ष 2012 में उनकी शादी आलोक दीक्षित से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। आलोक की मार्च में बीमारी से मौत हो गई थी, तब से तृप्ति की अवसाद में रहने लगी थी। सोमवार दोपहर उसने पति की मौत के गम में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां मंगलवार को माैत हो गई। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उसने नींद की गोली खाकर जान देने का प्रयास किया था। हालांकि तब इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी।